• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Tuesday, February 10, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गुलमर्ग में बना दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट..

64 दिन में किया गया तैयार..

Admin by Admin
2022-02-05
in देश-दुनिया
0 0
0
गुलमर्ग में बना दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

गुलमर्ग में बना दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट..

64 दिन में किया गया तैयार..

 

देश – विदेश : दिन-रात दो शिफ्ट में 1700 कर्मियों की मेहनत लाई रंग। इसकी ऊंचाई 37.5 फुट और इसका व्यास (डायामीटर) 44.5 फुट है।

कश्मीर का ताज कहलाए जाने वाले गुलमर्ग में इग्लू रेस्टोरेंट तैयार किया गया है। इसे तैयार करने वाले सैयद वसीम शाह का दावा है कि यह दुनिया का सबस बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट है। इसकी ऊंचाई 37.5 फुट और इसका व्यास (डायमीटर) 44.5 फुट है। शाह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आवेदन किया है। जल्द ही गिनीज बुक की टीम आकर इसका निरीक्षण करेगी। फिलहाल यह रेस्टोरेंट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

शाह ने बताया कि इस बार इग्लू रेस्टोरेंट को तराशने में करीब 1700 लोग लगे जिन्होंने दो शिफ्टों में दिन-रात काम कर इसे 64 दिन में पूरा किया। वसीम के अनुसार वह खुद स्नो आर्ट के जानकार हैं, सभी काम उनकी देखरेख में हुआ।

वसीम ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा इग्लू वर्ष 2016 में स्विट्जरलैंड में बनाया गया था। उसकी ऊंचाई 33.8 फुट और व्यास (डायामीटर) 42.4 फुट था, जबकि उनके द्वारा तैयार इग्लू की ऊंचाई और व्यास दोनों ज्यादा हैं। इसलिए यह दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू है।

पिछले साल बनाया था एशिया का सबसे बड़ा इग्लू..

सैयद वसीम शाह ने पिछले साल भी यहां इग्लू रेस्टोरेंट तैयार किया था। जो एशिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट था। उसकी ऊंचाई 16 फुट और व्यास (डायामीटर) 22 फुट था। उस समय उसमें 4 टेबल थे और करीब 16 लोग बैठकर खाने का आनंद ले सकते थे।

पर्यटकों को खूब भा रहा है सेल्फी एरिया..

इस बार बनाए गए इग्लू में दो हिस्से हैं। पहले में सेल्फी एरिया है जहां लोग सेल्फी ले सकते हैं। युवाओं और बच्चों को यह एरिया खूब भा रहा है।

40 लोग ले सकते हैं भोजन का आनंद..

इग्लू के दूसरे भाग में 10 टेबल-कुर्सी बर्फ से बनाई गई हैं जिस पर करीब 40 लोग एक साथ बैठकर खाने का आनंद ले सकते हैं। इग्लू रेस्टोरेंट को देखने के लिए पहले ही दिन से स्थानीय लोगों और पर्यटकों का तांता लगा रहा। पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इतना विशाल इग्लू रेस्टोरेंट देखा है।

कल्पनाओं से परे है अनुभव..

मुंबई से आई मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें गुलमर्ग में ऐसा कुछ अनुभव करने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी तस्वीरें ली हैं जोकि उनके लिए यादगार रहेंगी। वह यही कहना चाहेंगी कि लोग आएं और इस अनोखे अनुभव का लुत्फ उठाएं।

ये होता है इग्लू..

इग्लू गुंबद के आकर का बर्फ से बना घर होता है। इसे आमतौर पर उन इलाकों में बनाया जाता है जहां पर्याप्त मात्रा में बर्फबारी होती है। इसमें लकड़ी, जानवरों की खाल और हड्डियों का भी उपयोग होता है। मुख्यत: कनाडा के मध्य आर्कटिक और ग्रीनलैंड के थुले क्षेत्र के लोगों द्वारा निर्मित किया जाता है।

 

 

Tags: #brackingnews#indianews#media#newsblog#NEWSPORTAL#socielnews#todaynews#uttarakahnadpage#hindinews#uttrakhand#webnewsbreakingnewsdailynewsfeaturedhindinewslatestnewsuttarakhandnewsuttarakhandpage
Previous Post

श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर..

Next Post

पीएम मोदी की वर्चुअल रैली आज..

Admin

Admin

Next Post
UNGA में आज PM मोदी का सबसे बड़ा संबोधन..

पीएम मोदी की वर्चुअल रैली आज..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (30) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2657) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In