• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तरकाशी हादसा- सिलाई बैंड के पास बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे क्षतिग्रस्त, दो मजदूरों के शव मिले, सात अब भी लापता..

Admin by Admin
2025-06-30
in उत्तराखंड
0 0
0
उत्तरकाशी हादसा- सिलाई बैंड के पास बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे क्षतिग्रस्त, दो मजदूरों के शव मिले, सात अब भी लापता..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

उत्तरकाशी हादसा- सिलाई बैंड के पास बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे क्षतिग्रस्त, दो मजदूरों के शव मिले, सात अब भी लापता..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार देर रात सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। हादसे में जहां यमुनोत्री हाईवे का लगभग 20 मीटर हिस्सा बह गया, वहीं हादसे के वक्त टेंटों में रह रहे नौ मजदूर मलबे में बह गए, जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि सात मजदूर अब भी लापता हैं। बता दे कि घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की है, जब सिलाई बैंड के समीप अचानक बादल फट गया। ऊपरी इलाकों से आए तेज पानी और मलबे के बहाव ने मजदूरों के टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। सभी मजदूर सड़क निर्माण कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं। रविवार को बड़कोट के पास यमुना नदी से दो शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान लापता मजदूरों में की जा रही है। शेष सात लोगों की तलाश के लिए आज सोमवार सुबह से रेस्क्यू अभियान फिर से शुरू किया गया है। मलबे और सड़क कटाव के कारण यमुनोत्री हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। चारधाम यात्रा पर इसका असर पड़ा है और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। नदी किनारे और मलबे में संवेदनशील इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है।

उत्तरकाशी ज़िले में सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में बनी झील के कारण प्रशासन अलर्ट मोड में है। वहीं चारधाम यात्रा पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। सिलाई बैंड क्षेत्र में भारी मलबा बहने से स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर एक झील बन गई है। झील के पानी को निकालने के प्रयास जारी हैं, लेकिन भारी मलबा और मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मशीनें मौके तक नहीं पहुंच पाई हैं, यह जानकारी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मीडिया से साझा की। यमुनोत्री धाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है, यात्रियों को बड़कोट से आगे नहीं भेजा जा रहा है। सड़क और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। गंगोत्री धाम की यात्रा पर कोई सीधी रोक नहीं, लेकिन प्रशासन ने श्रद्धालुओं की संख्या सीमित कर दी है। प्रतिदिन की संख्या स्थानीय हालात और मौसम के आधार पर तय की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कई सड़कें भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हैं। PWD और BRO की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश के चलते कार्यों में बाधा आ रही है। उत्तरकाशी में लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन के कारण जनजीवन और यात्रा दोनों प्रभावित हो रहे हैं। यमुना पर बनी झील और अवरुद्ध सड़कों के चलते प्रशासन सतर्क है, और यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि कल रेड अलर्ट के मद्देनजर चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। आज सुबह स्थिति का एक बार फिर रिव्यू किया गया और यह निर्णय लिया गया कि यात्रा से प्रतिबंधन को हटाया जाए। यात्रा रूट पर आने वाले डीएम, एसएसपी और स्थानीय प्रशासन को यह अधिकार दिया गया है कि यदि स्थानीय मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें आवश्यकता महसूस होती है तो वे अपने-अपने जनपदों में होल्डिंग पॉइंट्स पर वाहनों को रोक सकते हैं। सभी परिस्थितियों पर विचार करके यह निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री में अभी बचाव और सड़क पुनर्स्थापन का काम चल रहा है, उसे पूरा किया जाएगा। पंजीकरण को भी बहाल कर लिया गया है और साथ ही यात्रा पर प्रतिबंध को भी हटा लिया गया है।

 

 

Tags: #brackingnewsbreakingnewsdailynewsUttarakhand Cloudburstuttarakhandpage
Previous Post

सड़क निर्माण में वन मंजूरी की बाधा होगी कम, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिए संयुक्त कार्य योजना के निर्देश..

Next Post

सूचना विभाग में 6 कार्मिकों की पदोन्नति, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी शुभकामनाएं..

Admin

Admin

Next Post
सूचना विभाग में 6 कार्मिकों की पदोन्नति, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी शुभकामनाएं..

सूचना विभाग में 6 कार्मिकों की पदोन्नति, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी शुभकामनाएं..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (31) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2732) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In