• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सीएम धामी ने खलंगा मेले में की बलभद्र खलंगा विकास समिति को ₹5 लाख देने की घोषणा..

Admin by Admin
2024-12-02
in उत्तराखंड
0 0
0
सीएम धामी ने खलंगा मेले में की बलभद्र खलंगा विकास समिति को ₹5 लाख देने की घोषणा..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

सीएम धामी ने खलंगा मेले में की बलभद्र खलंगा विकास समिति को ₹5 लाख देने की घोषणा..

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर धामी ने देहरादून के सागरताल में बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से आयोजित ’50वां खलंगा मेला’ में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम धामी ने खलंगा मेला आयोजन समिति को ₹5 लाख दिए जाने की घोषणा की। साथ ही ’50वां खलंगा मेला स्मारिका’ का विमोचन भी किया। वहीं सीएम धामी ने कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने वीर सपूत सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर साथियों के साथ वीरांगनाओं को भी नमन किया। सीएम पुष्कर धामी का कहना हैं कि खलंगा की वीर भूमि में साल 1814 के एंग्लो-गोरखा युद्ध में सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस युद्ध में कुंवर बलभद्र थापा ने अपने वीर सैनिकों के साथ ब्रिटिश सैनिकों की विशाल सेना का सामना किया था। उन्होंने अपनी वीरता और रणनीतिक कौशल से ब्रिटिश सेना को खदेड़ दिया था।

सीएम धामी ने कहा कि ये युद्ध हमारे वीर गोरखा योद्धाओं के अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके असीम प्रेम का प्रतीक है, जो हमें देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। खलंगा की गाथा पूर्वजों के अप्रतिम साहस एवं गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ये मेला समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम भी है। देश की ऐतिहासिक धरोहरें गौरवमयी अतीत की पहचान होने के साथ हमारे संस्कृति रूपी वट वृक्ष की मजबूत जड़ें भी हैं। खलंगा युद्ध स्मारक को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में रखना इसका बड़ा उदाहरण है। राज्य सरकार गोरखा समाज के उत्थान को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उनके विकास और कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से निश्चित ही नई पीढ़ी को इन गोरखा समाज की परंपराओं को संजोए रखने और अपने पूर्वजों की वीरता व बलिदान को याद रखने में सहायक सिद्ध होंगे।

Tags: hindinewsuttarakhandnewsuttarakhandpageबलभद्र खलंगा विकास समितिसीएम पुष्कर धामी
Previous Post

आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से आयुष्मान छोड़ने का आग्रह करेगी सरकार..

Next Post

अब UPCL के टोल फ्री नंबर पर भी स्मार्ट मीटर की ले सकते हैं जानकारी..

Admin

Admin

Next Post
गर्मियां बढ़ने के साथ ही बढ़ी बिजली की किल्लत, गांवों में दो घंटे की कटौती..

अब UPCL के टोल फ्री नंबर पर भी स्मार्ट मीटर की ले सकते हैं जानकारी..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (31) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2726) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In