डीजीसीए ने यमुनोत्री हेली सेवा को नहीं दी मंजूरी, यूकाडा की योजना पर लगा ब्रेक..
उत्तराखंड: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इस बार यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेली सेवा शुरू करने की योजना बनाई थी। इसके तहत यमुनोत्री के पास बनाए गए हेलिपैड पर दो बार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल भी सफलतापूर्वक किया गया था। साथ ही, हेली सेवा के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सुरक्षा और अन्य तकनीकी कारणों के चलते हेली सेवा के संचालन की अनुमति नहीं दी। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को खरसाली से यमुनोत्री तक हेली सेवा के जरिए यात्रा करने की सुविधा मिलने वाली थी, लेकिन डीजीसीए ने सुरक्षा और अन्य मानकों को ध्यान में रखते हुए इस पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के बाद, हेली सेवा के शुभारंभ पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। यह निर्णय तीर्थयात्रियों के लिए एक असुविधा के रूप में सामने आया है, लेकिन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने बताया कि यमुनोत्री धाम में हेली सेवा संचालन के लिए सुरक्षा व तकनीकी कारणाें से डीजीसीए से अनुमति नहीं मिल पाई है। जिससे इस साल यहां हेली सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाएगा।डीजीसीए ने हेली सेवा के संचालन की अनुमति नहीं दी।


