• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Tuesday, February 10, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तरकाशी में भालू के खौफ से फिर गई एक महिला की जान..

Admin by Admin
2025-11-07
in उत्तराखंड
0 0
0
उत्तरकाशी में भालू के खौफ से फिर गई एक महिला की जान..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

उत्तरकाशी में भालू के खौफ से फिर गई एक महिला की जान..

 

 

उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। औंगी गांव में भालू के हमले की घटना के कुछ ही दिनों बाद अब हीना गांव में भी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हीना गांव निवासी अंबिका (27 वर्ष), पत्नी अंकित असवाल शनिवार को अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू को देखकर महिलाएं घबराकर भागने लगीं। इस दौरान अंबिका का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ गई महिलाओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई और गांव लौटकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव को खाई से निकालकर गांव लाए। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भालू की घटनाओं के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ एक सप्ताह पहले औंगी गांव में भी भालू के डर से भाग रही एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई थी। इसके बावजूद विभाग की ओर से न तो पिंजरा लगाया गया और न ही गश्त बढ़ाई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में भालू पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। स्थानीय लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर वन विभाग जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे सामूहिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घटना के बाद से हीना और आसपास के गांवों में भय और आक्रोश का माहौल है। महिलाएं अब अकेले जंगल जाने से डर रही हैं, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि भालू अक्सर खेतों और घरों के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

Tags: breakingnewsdailynewshindinewslatestnewsuttarakhandnewsuttarakhandpageउत्तरकाशी
Previous Post

सीएम ने दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश, ग्रामीणों से जल्द पूरी होगी 35 साल पुरानी मांग-डीएम प्रतीक जैन..

Next Post

उत्तराखंड रजत जयंती पर थानो में एयरो शो का जलवा..

Admin

Admin

Next Post
उत्तराखंड रजत जयंती पर थानो में एयरो शो का जलवा..

उत्तराखंड रजत जयंती पर थानो में एयरो शो का जलवा..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (30) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2657) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In