• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Sunday, March 8, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

प्रदेशभर में हरेला पर्व की धूम, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं..

Admin by Admin
2025-07-16
in उत्तराखंड
0 0
0
23 मार्च को उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा दिवस..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

प्रदेशभर में हरेला पर्व की धूम, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हरेला पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। उन्होंने हरेला को सुख, समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक बताया और कहा कि यह पर्व हमें अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोग पौधारोपण कर, पारंपरिक गीतों के माध्यम से इस पर्व को मना रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाने में भी यह पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सीएम ने कहा कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल के प्रति प्रेरित करता है। सीएम धामी ने आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वस्थ वातावरण देने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि इसके लिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता हर किसी को आकर्षित करती है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। प्रदेशभर में हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जनमानस में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

सीएम ने कहा कि हरेला न केवल प्राकृतिक संतुलन और हरियाली का प्रतीक है, बल्कि यह पर्व हमें अपनी धरती, जल स्रोतों और पर्यावरण की देखभाल के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जल स्रोतों, नदियों और गदेरों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। सीएम धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। इन पर्वों के माध्यम से हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर मिलता है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। सीएम ने हरेला को सुख, समृद्धि, सौहार्द और प्रकृति के प्रति आभार का पर्व बताते हुए लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी करें। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान आयोजित किए गए, जिनमें स्कूली छात्र, स्वयंसेवी संगठन और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

 

Tags: dailynewslatestnewsuttarakhandnewsuttarakhandpageसीएम पुष्कर सिंह धामीहरेला पर्व
Previous Post

बिना सूचना नहीं खरीद सकेंगे 5000 से ज्यादा का सामान, सरकार ने जारी किए निर्देश..

Next Post

स्कूलों में भगवद गीता पाठ पर बवाल, शिक्षकों ने संविधान का हवाला देकर जताई आपत्ति..

Admin

Admin

Next Post
स्कूलों में भगवद गीता पाठ पर बवाल, शिक्षकों ने संविधान का हवाला देकर जताई आपत्ति..

स्कूलों में भगवद गीता पाठ पर बवाल, शिक्षकों ने संविधान का हवाला देकर जताई आपत्ति..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (31) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2692) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In