• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Saturday, March 28, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सीएम धामी ने सेलाकुई में की जनसभा, कहा-देश-प्रदेश में दो इंजन काम कर रहे..

Admin by Admin
2025-01-14
in उत्तराखंड
0 0
0
सीएम धामी ने सेलाकुई में की जनसभा, कहा-देश-प्रदेश में दो इंजन काम कर रहे..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

सीएम धामी ने सेलाकुई में की जनसभा, कहा-देश-प्रदेश में दो इंजन काम कर रहे..

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई में आयोजित जनसभा में कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण वह घोषणा नहीं करेंगे, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उनका कहना हैं कि यहां कूड़ाघर प्रमुख समस्या है, जिसका हल निकाला जाएगा। कहा कि देश और प्रदेश में दो इंजन काम कर रहे हैं, अब निकाय का तीसरा इंजन भी इसमें जोड़ दीजिए। हरबर्टपुर में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जैसे विधायक मुन्ना सिंह चौहान को विधानसभा भेज कर लोगों ने विकासनगर में पुराना मिथक तोड़ा था।

ऐसे ही भाजपा प्रत्याशियों को भी जीत का आशीर्वाद देना है। सोमवार को सेलाकुई के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स में सीएम ने भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के समर्थन में जनसभा की। कहा कि कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है। क्षेत्र की कुछ चुनौतियां और समस्याएं हैं। वह उन्हें भली भांति समझते हैं। लंबे समय से कूड़ाघर की समस्या बनी हुई है। वह समस्या को हल करना चाहते हैं। उसके लिए रास्ता भी निकालेंगे। वह और विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मिलकर प्रयास कर रहे थे। क्षेत्र में अच्छा खेल मैदान भी होना चाहिए। भविष्य में इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

चुनाव के कारण आचार संहिता लगी है, इसलिए वह घोषणा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगे। कहा, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के बाद अब आपको भगत को भी जिताना है। उसके बाद सीएम ने हरबर्टपुर चौक के पास भाजपा की पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी नीरू देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सरकारी के कामों को आगे बढ़ाया। हर चुनाव में भाजपा को जिताया। विधायक ने आपसे किए सभी वादे पूरे किए। पालिकाध्यक्ष पद पर नीरू देवी को आशीर्वाद देना है। भाजपा ने उत्तराखंड में सबसे पहले यूसीसी कानून को लागू कर बाबा भीमराव आंबेडकर के सपने का पूरा किया। सरकार ने प्रदेश में दंगा रोधी कानून लागू किया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दंगाइयों से अब पाई-पाई वसूल की जाएगी। कहा, सतत विकास में देश में उत्तराखंड नंबर एक पर रहा। हमने प्रदेश में 33 फीसदी राजस्व को बढ़ाया। पेपर लीक मामले में दोषियों को जेल भेजा और एक मजबूत नकल विरोध कानून भी बनाया।

 

 

Tags: #NEWSPORTALbreakingnewshindinewsuttarakhandnewsuttarakhandpage
Previous Post

धर्मनगर में गंगा स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब..

Next Post

उत्तराखंड ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र..

Admin

Admin

Next Post
ईडी ने अपने पूर्व सिपाही को किया गिरफ्तारफर्जी छापेमारी और जाली समन जारी करने का लगा आरोप..

उत्तराखंड ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (31) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2726) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In