• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पहली बार आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना, 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी उद्घाटन..

Admin by Admin
2025-05-16
in उत्तराखंड
0 0
0
यूसीसी विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, नियमावली बनते ही हो जाएगा लागू..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

पहली बार आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना, 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी उद्घाटन..

 

 

उत्तराखंड: राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना अब आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। यह परिसर 20 जून 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों विधिवत रूप से उद्घाटित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद इसे जून माह से आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने गुरुवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बता दे कि राष्ट्रपति आशियाना, ब्रिटिश काल में बना एक ऐतिहासिक भवन है। इसे राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन प्रवास स्थल के रूप में विकसित किया गया है। अब इसे पर्यटन एवं आम जनता के लिए खोला जा रहा है, जिससे लोग इसकी भव्यता और ऐतिहासिकता को नजदीक से देख सकें। उत्तराखंड सरकार और राष्ट्रपति सचिवालय का यह संयुक्त प्रयास है कि राष्ट्रपति भवन जैसी विरासत को आम लोगों के लिए सुलभ बनाया जाए। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से नया रूप देने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। गुरुवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने आशियाना परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 132 एकड़ क्षेत्रफल में फैले राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विभिन्न निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य चल रहे हैं, जिन्हें राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अत्याधुनिक पार्क जिसका निर्माण जिलाधिकारी सविन बंसल के सुझाव पर शुरू किया गया। डॉ. गुप्ता ने इस सुझाव की सराहना करते हुए कहा कि पार्क की योजना डीएम के आइडिया से ही बनी। यह क्षेत्र 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट विकसित किया जा रहा है। 21 एकड़ भूमि पर मुख्य राष्ट्रपति आशियाना स्थित है, जहां निर्माण और संरक्षण कार्य जारी हैं। बता दे कि राष्ट्रपति आशियाना की ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक पर्यटन स्थल में तब्दील किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य देहरादून को राजकीय, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से एक नया केंद्र बनाना है।

राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता का कहना हैं कि यह कदम केवल एक दर्शनीय स्थल खोलने भर नहीं है, बल्कि यह शहर को हरित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करने की दिशा में एक दीर्घकालिक निवेश है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर एक अत्याधुनिक हरित पार्क तैयार किया जा रहा है। यह पार्क न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि देहरादून के पर्यावरण संतुलन और हरे-भरे स्थानों की उपलब्धता को भी मजबूती देगा। उनका कहना हैं कि राष्ट्रपति उत्तराखंड को एक बड़ी सौगात देने जा रही हैं। पहली बार यह परिसर जनता के लिए खुलेगा, और इसमें बन रहा पार्क पूरे शहर को दीर्घकालिक रूप से लाभ पहुंचाएगा। राष्ट्रपति आशियाना और उसके भीतर तैयार हो रहा पार्क, देहरादून के पर्यटन मानचित्र पर एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। इसमें लोवर एस्टेट, मुख्य भवन, ऐतिहासिक संरचनाएं और आधुनिक सुविधाएं पर्यटकों को एक साथ अनुभव होंगी। 20 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए राष्ट्रपति सचिवालय, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर तैयारियाँ कर रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

 

राष्ट्रपति 20 जून को इसकी आधार शिला रखेंगी। अगले वर्ष तक पार्क तैयार होकर जनता के लिए खोला जाएगा। इस पार्क में विश्व स्तरीय सुविधाएं, नवीन डिजाइन, टिकाऊ व्यवस्थाओं के साथ साथ हरियाली, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी प्रमुख केंद्र होगा। बैठक में निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय स्वाति शाही, प्रबंधक जॉय कुमार शाह, सचिव सिचाई, डॉ आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मौजूद थे।

Tags: breakingnewsuttarakhandnewsuttarakhandpageराष्ट्रपति आशियाना
Previous Post

गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि बदली, अब इस दिन होगी परीक्षा..

Next Post

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने तीर्थ स्थलों के प्रबंधन के लिए परिषद के गठन को मंजूरी दी

Admin

Admin

Next Post
23 मार्च को उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा दिवस..

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने तीर्थ स्थलों के प्रबंधन के लिए परिषद के गठन को मंजूरी दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (31) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2726) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In