• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Wednesday, March 4, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भारी भूस्खलन से कई लोग अभी भी लापता

गौरीकुंड हादसे ने छीन ली मासूम आँखों की शरारत..

Admin by Admin
2023-08-06
in उत्तराखंड, गढ़वाल
0 0
0
भारी भूस्खलन से कई लोग अभी भी लापता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

गौरीकुंड हादसे ने छीन ली मासूम आँखों की शरारत..

भारी भूस्खलन से कई लोग अभी भी लापता..

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा के मुख्या पड़ाव और रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से कई लोग अभी भी लापता है। गौरीकुंड में अंधेरी रात में काल बनकर टूटी प्रकृति ने पलभर में मेहनत मजदूरी करने वाले नेपाली मूल के बोहरा परिवार की मानो पूरी खुशियाँ ही छीन ली हो। इस परिवार के मुखिया अमर बोहरा पुत्र मान बहादुर बोहरा उनकी पत्नी अनिता बोहरा केदारनाथ यात्रा की शुरुआत में ही अपने मासूम बच्चों के साथ गौरीकुंड पहुँच गए थे। पेट की भूख कितनी बेताबी भरी होती है ये इस बोहरा परिवार से बेहतर कौन समझ सकता था। पराये मुल्क में अपना था तो बस पैसा। दिनभर जो कमाया वो गुजर बसर के लिए नाकाफी था लेकिन जितना मिल रहा था वो संतोष भरा था। 28 वर्ष की उम्र में 5 बच्चे अमर बोहरा की मुफ़लिसी की कहानी के लिए बड़े सबक थे। अशिक्षा, गरीबी ने उसे सिर्फ कामगार ही नहीं बनाया बल्कि उन मासूमों की बेकद्री का हिस्सेदार भी बना दिया था।

 

इसलिए पति-पत्नी जब ध्याड़ी मजदूरी करते थे ये बच्चे भी गौरीकुंड की उस संकरी सड़क पर अक्सर यात्रियों का ध्यान खींच लेते। लाठी ले लो, लाठी ले लो की आवाज बहुत सारे यात्रियों को लाठी का सहारा दिलवाने पर मजबूर कर लेती। कुछ खुश होकर पैसे देते तो कुछ टाफी लॉलीपॉप भी। गौरीकुंड और पूरे केदारनाथ यात्रा मार्ग में ऐसे एक दो नहीं कई परिवार है जो दो वक़्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे है। नाता रिश्ता न होने के बाद भी हर रोज होने वाली मुलाकाते इन परिवारों के लिए जान पहचान बन जाती। फुर्सत की इन्हीं दो पलों में इनका सुख दुख साझा होता था। बोहरा परिवार का एक 3 वर्षीय मासूम तो शायद यहाँ सबका चहेता था। जितना मासूम वो खुद था उतना ही अलग उसका नाम ‘वकील’। ये नाम क्यों और कैसे रखा गया ये बताने वाला भी अब कोई नहीं है लेकिन उसकी मासूमियत भरी यादें बताने वाले बहुत सारे लोग आज आँखो के सामने घटी इस क्रूर नियति से सकते में है।

 

ये भी पढ़े-गरतांग गली यात्रा वृतांत कैसे पहुंचे, जानें पूरी जानकारी

 

गौरीकुंड में होटल चलाने वाले प्रमेन्द्र रावत का कहना है कि अक्सर जब वो खाली समय या घर से आते जाते डाट पुलिया के पास से गुजरते तो ये भाई बहन लाठीयाँ बेचते मिल जाते। अक्सर उन्हे लॉलीपॉप या कुछ खाने के लिए दे देते, कुछ समय बाद ये मुझे पहचानने लगे थे और कभी-कभार इधर आने पर आवाज दे जाते। ये मासूम सा वकील तो मुझे टुकूर टुकूर देखता रहता। हादसे के बाद अब भी वो मासूम आँखे मेरे जेहन को चीर रही है। केदारनाथ की महाआपदा के बाद हम भी जैसे तैसे बचे था, फिर कभी यहाँ लौटने का मन नहीं हुआ पर अब सब कुछ सामान्य हो गया तो मैं और बहुत सारे लोग गौरीकुंड लौट आए। पिछले साल यात्रा ने पुराने सारे रिकार्ड तोड़ डाले थे, इस बार सब कुछ ठीक-ठाक ही चल रहा था लेकिन सावन बीतते बीतते इस हादसे ने पुराने सारे दर्द जेहन में ताजा कर दिए। आज फिर नियति के सामने हम सब लाचार है।

बता दे कि गुरुवार रात हुए इस हादसे में अभी तक 19 लोगों की पहचान हो पाई है, शुक्रवार सुबह से सर्च आपरेशन जारी है, रूक-रूक कर हो रही बारिश सर्च अभियान में परेशानी खड़ी कर रहा है, फिर भी शुक्रवार देर शाम तक 3 शव बरामद हुए है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। इस हादसे से मन्दाकिनी नदी में समा दुकानों का नामोनिशान भी नहीं बचा है, ऐसे में लापता हुए लोगों के बचने की संभावना ना के बराबर है। स्थानीय भी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में लापता लोगों की संख्या अधिक हो सकती है, कुछ यात्री देर रात यहाँ रूके दिखाई दिए थे। हालाँकि पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की सर्च अभियान और पूछताछ जारी है।

 

 

 

 

Previous Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय में किया बैठक का आयोजन..

Next Post

महिलाओं को मिला रोजगार का नया माध्यम हथकरघा उद्योग.

Admin

Admin

Next Post
महिलाओं को मिला रोजगार का नया माध्यम हथकरघा उद्योग.

महिलाओं को मिला रोजगार का नया माध्यम हथकरघा उद्योग.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (31) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2685) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In