• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी की ‘क्रिकेट कूटनीति’ पर तमतमाई कांग्रेस,कहा- यह आत्ममुग्धता का चरम है

Admin by Admin
2023-03-09
in उत्तराखंड, देश-दुनिया
0 0
0
प्रधानमंत्री मोदी की ‘क्रिकेट कूटनीति’ पर तमतमाई कांग्रेस,कहा- यह आत्ममुग्धता का चरम है
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

प्रधानमंत्री मोदी की ‘क्रिकेट कूटनीति’ पर तमतमाई कांग्रेस,कहा- यह आत्ममुग्धता का चरम है..

 

 

देश-विदेश: गुरुवार से अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने टेस्ट शुरू होने से पहले स्टेडियम पहुंचकर इस आयोजन में राजनीति का तड़का लगा दिया। दोनों नेताओं ने मैच से पहले एक विशेष गोल्फ कार में सवार होकर स्टेडियम का चक्कर भी लगाया। जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा ने जहां इसे सरकार की क्रिकेट कूटनीति बताया है। वहीं विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है।

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अपने ही नाम वाले स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन करते हुए चक्कर लगाना, आत्ममुग्धता का चरम है।’ वहीं बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कार्यक्रम की एक तस्वीर शेयर कर इसे ‘क्रिकेट कूटनीति’ बताया। बता दें कि दोनों नेताओं ने क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। दोनों देशों के राष्ट्रगान बजने तक भी दोनों प्रधानमंत्री स्टेडियम में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्टेडियम में मौजूद हॉल ऑफ फेम म्यूजियम का भी दौरा किया।

इससे पहले अल्बानीज बुधवार शाम में अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज साबरमती आश्रम भी गए। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार और भारत सरकार मिलकर ऑस्ट्रेलिया-इंडिया एजुकेशन क्वालिफिकेशन रिकोग्निशन मैकेनिज्म पर काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी गुजरात के गांधीनगर में बन रही गिफ्ट सिटी में अपना एक शाखा कैंपस भी खोलने जा रही है। बता दें कि चीन की बढ़ती चुनौती के चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया में नजदीकियां बढ़ी हैं। दोनों देश क्वाड संगठन का भी हिस्सा हैं।

Previous Post

इस भर्ती प्रक्रिया में हुआ बदलाव, पढ़िए पूरी खबर..

Next Post

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना- सुरंग में डंपर के नीचे आने से मजदूर की मौत..

Admin

Admin

Next Post

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना- सुरंग में डंपर के नीचे आने से मजदूर की मौत..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (31) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2685) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In