• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Saturday, February 14, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जानिए जियो और एयरटेल सबसे पहले कहां लॉन्च करेंगे 5जी..

Admin by Admin
2022-10-01
in देश-दुनिया
0 0
0
जानिए जियो और एयरटेल सबसे पहले कहां लॉन्च करेंगे 5जी..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

जानिए जियो और एयरटेल सबसे पहले कहां लॉन्च करेंगे 5जी..

 

 

 

 

देश-विदेश: देश में एक अक्तूबर से हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5जी सेवा की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश को 5जी सर्विस की सौगात दी। फिलहाल शुरुआती फेज में 5जी कनेक्टिविटी चुनिंदा शहरों में ही मिलेगी। पहले फेज में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी।

इसके बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार होगा और 2023 तक इसे पूरे देश में जारी किया जाएगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन में 5G सेवा की लॉन्चिंग के दौरान रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी में भी देश के प्रमुख शहरों में 5जी सेवा की शुरुआत करने की घोषणा की। साथ ही भारती एयरटेल ने भी घोषणा की कि एयरटेल का 5G नेटवर्क देश के दिल्ली, बेंगलुरु जैसे आठ प्रमुख शहरों में शुरू होगा।

एयरटेल इन शहरों में पहले शुरू करेगा 5जी इंटरनेट..

भारती एयरटेल के चैयरमेन सुनिल मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G सेवा की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि हम पहले फेड में दिल्ली, बेंगलुरु जैसे आठ शहरों में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत करेंगे। जिनमें दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। सुनिल मित्तल का कहना हैं कि इसके बाद एयरटेल 5जी को मार्च 2023 तक देश के लगभग सभी शहरों तक पहुंचाया जाएगा और मार्च 2024 तक पूरे देश में एयरटेल 5जी होगा।

जियो इन शहरों में पहले शुरू करेगा 5जी इंटरनेट..

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 5G लॉन्चिंग के दौरान कहा कि देश में सबसे पहले जियो 5G सर्विस को लॉन्च करेगा। 2023 तक देश की गली-गली में 5G सर्विस होगा। अंबानी ने कहा 5जी किफायती होगा और आम आदमी तक इसकी पहुंच होगी। पहले फेज में देश के प्रमुख 13 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में जियो 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। । इसके बाद इसे दिसंबर 2023 तक देश के सभी जिलों तक पहुंचाया जाएगा।

Vi 5G
अब तक वोडाफोन-आइडिया (Vi) 5जी को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि, Vi ने कुछ समय पहले बयान जारी किया था कि कंपनी यूज केस के हिसाब से 5G सर्विस लॉन्च करने का एलान करेगी। कंपनी के सीईओ रविंदर ठक्कर ने कहा था कि कंपनी कस्टमर्स की मांग, कैपेसिटी की जरूरत और कंपीटिटिव डायनैमिक जैसे विभिन्न फैक्टर के आधार पर 5G रोलआउट करने का निर्णय लेगी।

 

 

Tags: #brackingnews#businessnews#hindi news uttrakhand#indianews#latesthindinews#media#news#newsblog#uttarakahnadpage#hindinewsbreakingnewshindinewsuttarakhandpage
Previous Post

उत्तराखंड में डेंगू मरीजों का आंकड़ा पहुंचा एक हजार पार..

Next Post

समान नागरिक संहिता- नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए चमोली जिले के सीमांत माणा गांव से की शुरुआत..

Admin

Admin

Next Post
समान नागरिक संहिता- नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए चमोली जिले के सीमांत माणा गांव से की शुरुआत..

समान नागरिक संहिता- नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए चमोली जिले के सीमांत माणा गांव से की शुरुआत..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (30) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2665) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In