• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Wednesday, February 11, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची वंदे भारत

राजस्थान की घटना

Admin by Admin
2023-10-03
in उत्तराखंड, देश-दुनिया
0 0
0
दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची वंदे भारत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची वंदे भारत

 

राजस्थान में उदयपुर से जयपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस बीते सोमवार को दृर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। लोको पायलट ने रेलवे टैªक पर गिट्टी और रॉड टेªन को देखकर ट्रेन को समय से रोक कर अनहोनी होने से बचा लिया।

उत्तर पश्चिमी रेलवे चीफ ने कहा टैªक की जॉगल प्लेट में एक एक फुट की दो छडें रखी हुयी थी। इस कारण ट्रेन का पहले ही एतिहातन रोक दिया गया। मामले में एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

घटना स्थल भीलवाड़ा से करीब 40किमी पहले सोनियाणा एवं गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच का है। तय समय पर उदयपुर से सुबह 7ः50 पर रवाना होकर वंदे भारत ट्रेन चित्तौडगढ पहुंची थी। वहां से करीब 9ः30 पर भीलवाडा के लिए रवाना हुयी थी। रास्ते में सोनियाणा एवं गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच लोको पायलट को पटरियों में कुछ गडबडी की आशंका महसूस हुयी। ऐसे में लोको पायलट ने ट्रेन को रूकवा दिया। पटरी पर 50 फीट की दूरी तक पत्थर और लोहे की कड़ियां बिछी हुयी थी। लोको पायलट ने इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी।

मौके पर पुलिस के साथ रेलवे के अधिकारी पहुंच गये। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ शरारती तत्व इसमें शामिल हैं। बताया गया कि गिट्टियों और रॉड को जानबूझकर रखा गया था। अगर ट्रेन पहले नही रूकती तो किसी बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नही किया जा सकता है। बाद में ट्रैक साफ करने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को आगे यात्रा के लिए मंजूरी दे दी गयी।

लगातार यह दूसरी घटना

उदयपुर से जयपुर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ आठ दिन में यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले ही ट्रेन पर एक किशोर ने पत्थर मारकर कांच तोड़ दिया था। यह घटना भीलवाडा जिले के गंगरार के मेवाड़ कॉलेज के पास हुयी थी।

Tags: #vandebharat #newindia#uttarakhandnews#rajasthan
Previous Post

चीन सीमा से लगे जादूंग गांव में फिर आबाद होंगे आशियाने..

Next Post

देहरादून में करोड़ों की ठगी करने वाला बिल्ड़र गिरफ्तार

Admin

Admin

Next Post
देहरादून में करोड़ों की ठगी करने वाला बिल्ड़र गिरफ्तार

देहरादून में करोड़ों की ठगी करने वाला बिल्ड़र गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (30) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2659) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In