• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Wednesday, February 11, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

 आखिर ऐसा क्या हुवा जो एक पिता ने अपनी 10 माह की बच्ची को पटक कर मर डाला..

Admin by Admin
2022-08-02
in देश-दुनिया
0 0
0
 आखिर ऐसा क्या हुवा जो एक पिता ने अपनी 10 माह की बच्ची को पटक कर मर डाला..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

आखिर ऐसा क्या हुवा जो एक पिता ने अपनी 10 माह की बच्ची को पटक कर मर डाला..

 

देश – दुनिया :  दिल दहला देने वाली एक घटना पंजाब से आमने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 10 माह की मासूम बच्ची को फर्श पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मामला मुक्तसर जिले के गांव रणजीतगढ़ का है। घटना के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। पत्नी के साथ घरेलू कलह को वारदात की वजह बताई जा रही है। मगर लोग यह सवाल कर रहे हैं कि 10 माह की बच्ची का क्या कसूर था। शायद बच्ची भी यही पूछ रही होगी कि पापा मेरा गुनाह क्या था…

आरोपी पिता सैनिक है। इस समय वह अंबाला में तैनात है। हत्याकांड में आरोपी के माता-पिता का नाम भी शामिल है। थाना सदर पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी मृतक बच्ची का पिता फरार है जबकि पुलिस ने आरोपी के पिता को काबू कर लिया है। जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट में तैनात सैनिक सतनाम सिंह का विवाह करीब डेढ़ साल पहले ही गांव लक्खोके बहराम (फिरोजपुर) निवासी अमनदीप कौर से हुआ था।

विवाह के कुछ समय बाद ही सतनाम, उसके माता-पिता अमनदीप कौर के साथ लड़ने लगे। अमनदीप के चरित्र पर शक करने लगे। इस दौरान कुछ समय बाद उन्होंने अमनदीप को घर से निकाल दिया। अमनदीप उस समय गर्भवती थी। सतनाम ने अपनी पत्नी अमनदीप से तलाक के लिए अदालत में केस दायर कर दिया। उधर, अमनदीप ने सेना के अधिकारियों के पास सतनाम की शिकायत कर दी। इस मामले में सेना के अधिकारियों ने अंबाला कैंट बुलाकर दोनों से बातचीत भी की थी। इस बीच ही अमनदीप कौर ने अपने मायके में बच्ची को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने रहमत कौर रखा।

बेटी होने के बाद भी दोनों परिवारों में विवाद बना हुआ था। गत 12 जुलाई को सेना के अधिकारियों ने फिर से दोनों को बुलाकर उनसे बात की और आदेश दिया कि वे दोनों 20 दिन एक साथ रहेंगे। इसके बाद सतनाम अपनी पत्नी अमनदीप कौर को गांव रणजीतगढ़ लेकर आ गया। इन 20 दिनों दौरान भी घरेलू कलह खत्म नहीं हुई। सतनाम, उसका पिता सुखचैन व मां स्वर्ण कौर अमनदीप कौर को बेटी रहमत के किसी और की बच्ची होने का ताना मारने लगे। गत रविवार की शाम को अमनदीप कौर का पिता जसविंदर सिंह अपनी बेटी और बच्ची के कपड़े लेकर उनके घर पर पहुंचा था। उसके पहुंचने पर घर में कलह बढ़ गई।

अमनदीप का पति व सास-ससुर रहमत को ही कलह की जड़ बताने लगे। इतने में सतनाम ने अमनदीप कौर के हाथों से बच्ची को छीन कर टांगों से पकड़कर फर्श पर पटककर मार डाला। अमनदीप के पिता जसविंदर ने शोर मचाना शुरु कर दिया तो लोग भी एकत्र हो गए। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।

मगर तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी जगसीर सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची का दादा सुखचैन सिंह हाथ पर चोट लगी होने की बात कहकर सिविल अस्पताल में दाखिल हो गया। जहां से उसे हिरासत में लिया गया है। इस मामले में सैनिक सतनाम सिंह, उसके पिता सुखचैन सिंह और मां स्वर्ण कौर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज लिया गया है। मुख्यारोपी सैनिक सतनाम सिंह की तलाश की जा रही है।

Tags: #businessnews#hindi news uttrakhand#indianews#latesthindinews#media#news#newsblog#newsindia#newsmedia#newspaper#NEWSPORTAL#onlinenews#Organic#uttarakahnadpage#hindinews#uttrakhand#uttrakhand news#webnewsbreakingnewsdailynewsfeaturedhindinewslatestnewsuttarakhandnewsuttarakhandpage
Previous Post

आखिर ऐसा क्या हुवा जो बेटे ने मां के मुंह पर ईंट से किए वार..

Next Post

बारिश के बाद भूस्खलन से सड़कें बद..

Admin

Admin

Next Post
बारिश के बाद भूस्खलन से सड़कें बद..

बारिश के बाद भूस्खलन से सड़कें बद..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Categories

Uncategorized (30) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2658) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (463) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (444) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In