• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Friday, May 15, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा..

Admin by Admin
2026-01-05
in उत्तराखंड
0 0
0
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा..

 

उत्तराखंड: दिल्ली में भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। इस बैठक के दौरान उत्तराखंड राज्य में सड़क कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक विस्तृत वीडियो प्रेजेंटेशन भी केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों को प्रस्तुत किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन और यातायात ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। विशेष रूप से चार धाम यात्रा को और अधिक आसान, सुरक्षित और सुलभ बनाने के उद्देश्य से चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत प्रमुख नेशनल हाईवे का अपग्रेड किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 12,769 करोड़ रुपये है। यह परियोजना राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटन मार्गों और पर्वतीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि सड़क परियोजनाओं में निवेश न केवल पर्यटन और यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता, समयसीमा और पर्यावरणीय संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तराखंड में प्रगति और योजनाओं की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार राज्य की सड़कों और राजमार्ग परियोजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने में हर संभव सहयोग करेगी। उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने और पर्यटन, व्यापार एवं चार धाम यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाने के लिए यह पहल राज्य सरकार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

 

 

Tags: breakingnewshindinewsuttarakhandnewsuttarakhandpageनेशनल हाईवेसीएम पुष्कर सिंह धामी
Previous Post

श्री नंदादेवी राजजात- जिलाधिकारी ने 26 पड़ावों पर अधिकारियों को सौंपा जिम्मा..

Next Post

सीएस आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दस दिनों में ट्रैकिंग व पर्वतारोहण नीति अंतिम करने के निर्देश दिए..

Admin

Admin

Next Post
सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक व्यवस्था अनिवार्य, CS ने दिए निर्देश..

सीएस आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दस दिनों में ट्रैकिंग व पर्वतारोहण नीति अंतिम करने के निर्देश दिए..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://uttarakhandpage.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4

Categories

Uncategorized (31) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2781) कुमाऊँ (278) खेल-जगत (46) गढ़वाल (465) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (445) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In