Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दिल्ली में उत्तराखंड की कला-संस्कृति का जलवा, कलाकारों को मिला सम्मान..

Admin by Admin
2026-08-31
in उत्तराखंड
0 0
0
दिल्ली में उत्तराखंड की कला-संस्कृति का जलवा, कलाकारों को मिला सम्मान..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

 दिल्ली में उत्तराखंड की कला-संस्कृति का जलवा, कलाकारों को मिला सम्मान..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा, लोकसंगीत और लोकसंस्कृति को समर्पित Young Uttarakhand Cine Awards (YUCA) 2026 का आयोजन रविवार, 30 अगस्त को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में वर्ष 2025 के दौरान उत्तराखंड की कला और मनोरंजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रतिभाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सिनेमा और संगीत जगत से जुड़े कलाकारों, निर्देशकों, गायकों, संगीतकारों के साथ बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे। समारोह में पहाड़ की लोकसंस्कृति और क्षेत्रीय कला को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाले कलाकारों के योगदान को भी सराहा गया। YUCA 2026 में वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता बिमल बहुगुणा को Young Uttarakhand Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया। रंगमंच के साथ फिल्मों और म्यूजिक एलबमों में अपने अभिनय के लिए पहचान रखने वाले बहुगुणा के योगदान को इस सम्मान के जरिए याद किया गया। वहीं प्रसिद्ध लोकगायक और जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को Gopal Babu Goswami Legendary Singer Award प्रदान किया गया। उत्तराखंड की लोकपरंपराओं और लोकसंगीत को व्यापक पहचान दिलाने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया।

फिल्म कैटेगरी में ‘रैबार’ का दबदबा
YUCA 2026 की फिल्म श्रेणी में ‘रैबार’ सबसे ज्यादा चर्चा में रही। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत कई प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए।

फिल्म श्रेणी में सम्मान पाने वाले प्रमुख नाम इस प्रकार रहे

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका): सुनील सिंह — ‘रैबार’
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका):    करिश्मा शाह — ‘घपरोल’ और कल्याणी गंगोला — ‘द्वी होला जब साथ’ (संयुक्त)
सर्वश्रेष्ठ खलनायक: कैलाश कंडवाल — ‘घपरोल’
सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार: दीपक बंगवाल — ‘घपरोल’
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता: दीपक रावत — ‘खोली का गणेश’
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री: सुमन गौड़ — ‘रैबार’
सर्वश्रेष्ठ छायाकार: धर्मेंद्र सिसोदिया — ‘रैबार’
सर्वश्रेष्ठ कहानी: शिशिर उनियाल और भगत सिंह सैनी — ‘रैबार’
सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक: शिशिर उनियाल — ‘रैबार’
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘रैबार’
सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत: विभू काशिव — ‘रैबार’

संगीत की दुनिया में भी कई कलाकार सम्मानित
YUCA 2026 में उत्तराखंड के संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। ‘पंचाचूली देश’ गीत ने कई पुरस्कार हासिल किए और समारोह में विशेष पहचान बनाई।

संगीत श्रेणी के प्रमुख विजेताओं में—

सर्वश्रेष्ठ गीतकार: नरेंद्र सिंह नेगी — ‘कु रै होला छुंयाल’
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार: कुशाल सिंह नील — ‘पंचाचूली देश’
सर्वश्रेष्ठ छायांकन: धर्मेंद्र सिंह जेठा — ‘मेरी माया रौली’
सर्वश्रेष्ठ गायक: गणेश मर्तोलिया — ‘पंचाचूली देश’
सर्वश्रेष्ठ गायिका: रुचि जन्गपांगी — ‘पंचाचूली देश’
सर्वश्रेष्ठ वीडियो निर्देशक: सिद्ध भोज — ‘आख्युं बात’
सर्वश्रेष्ठ अभिनय (पुरुष): मोहित घिल्डियाल — ‘कु रै होला छुंयाल’
सर्वश्रेष्ठ अभिनय (महिला): करुणा श्रेष्ठ — ‘पंचाचूली देश’
सर्वश्रेष्ठ गीत/प्रोडक्शन हाउस: ‘पंचाचूली देश’ — चांदनी इंटरप्राइजेज प्रोडक्शन

क्षेत्रीय कला को राष्ट्रीय मंच देने की पहल
YUCA 2026 के जरिए उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और लोकसंगीत से जुड़े कलाकारों को एक मंच पर लाने के साथ उनकी रचनात्मक उपलब्धियों को सम्मान दिया गया। समारोह में यह भी देखने को मिला कि उत्तराखंड की लोकभाषा, संगीत, संस्कृति और सिनेमा लगातार व्यापक दर्शक वर्ग तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। पुरस्कार समारोह में सम्मानित कलाकारों और रचनाकारों ने क्षेत्रीय कला को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Previous Post

हैदराबाद मैराथन में भागीरथी का जलवा, 42 किमी दौड़ 2:51 घंटे में पूरी कर जीता रजत पदक..

Admin

Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

Uncategorized (35) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2932) कुमाऊँ (279) खेल-जगत (48) गढ़वाल (465) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (448) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In