Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Tuesday, September 22, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पौराणिक त्रियुगीनारायण मंदिर में हरियाली पर्व की धूम, विष्णु भगवान को अर्पित हुई जौ..

Admin by Admin
2026-09-21
in Uncategorized
0 0
0
पौराणिक त्रियुगीनारायण मंदिर में हरियाली पर्व की धूम, विष्णु भगवान को अर्पित हुई जौ..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

पौराणिक त्रियुगीनारायण मंदिर में हरियाली पर्व की धूम, विष्णु भगवान को अर्पित हुई जौ..

 

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ विकासखंड की सीमांत ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण में पौराणिक परंपराओं के अनुसार हरियाली पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर में आयोजित इस पर्व के दौरान पूरी केदारघाटी लोक संस्कृति और धार्मिक रंग में रंगी नजर आई। ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। धुर्वाष्टमी के अवसर पर मनाए गए हरियाली पर्व के लिए ग्रामीणों ने करीब सात दिन पहले अपने घरों में जौ बोकर हरियाली तैयार की थी। पर्व के दिन इसे विधि-विधान के साथ एकत्र किया गया। इसके बाद वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच ग्रामीण जौ की हरियाली लेकर त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी ने हरियाली का पूजन कराया और सबसे पहले भगवान विष्णु के चरणों में इसे अर्पित किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद ग्रामीण हरियाली लेकर गांव के अलग-अलग घरों में पहुंचे। उन्होंने परिवारों और बुजुर्गों को हरियाली भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पौराणिक गीतों, जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। हरियाली पर्व को लेकर गांव में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला।

भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक

स्थानीय ग्रामीणों का कहना हैं कि हरियाली पर्व केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांव की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और आपसी भाईचारे से भी जुड़ा हुआ है। जौ की हरियाली को शुभता, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसी मान्यता के चलते इसे घर-घर पहुंचाने और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। त्रियुगीनारायण में होने वाले प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले में भी जौ की हरियाली का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पर्व के दौरान तैयार की गई हरियाली को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

वामन अवतार से जुड़ी है मान्यता

हरियाली पर्व को लेकर धार्मिक मान्यता भगवान विष्णु के वामन अवतार से जुड़ी हुई है। मान्यता के अनुसार वामन अवतार से कुछ दिन पहले भगवान विष्णु ने माता अदिति और देव कन्याओं को अपने विराट स्वरूप के दर्शन कराए थे। उनके दिव्य स्वरूप से प्रभावित होकर माता अदिति और देव कन्याओं ने भगवान विष्णु को जौ की हरियाली अर्पित की थी। कहा जाता है कि इसी परंपरा के बाद से त्रियुगीनारायण क्षेत्र में भगवान नारायण को सबसे पहले जौ की हरियाली चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। आज भी ग्रामीण इसी धार्मिक मान्यता का पालन करते हुए हरियाली को पहले मंदिर में भगवान विष्णु को अर्पित करते हैं और इसके बाद इसे घर-घर प्रसाद के रूप में पहुंचाते हैं।

Tags: #brackingnewsuttarakhandnewsuttarakhandpageत्रियुगीनारायण मंदिरहरियाली पर्व
Previous Post

कमरे में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस..

Next Post

MBBS काउंसलिंग में अब नहीं चलेगा फर्जी प्रमाण-पत्र, दस्तावेज सत्यापन में जुड़ेगा प्रशासन..

Admin

Admin

Next Post
सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, MRI, सहित सभी जांचे होंगी ऐसे..

MBBS काउंसलिंग में अब नहीं चलेगा फर्जी प्रमाण-पत्र, दस्तावेज सत्यापन में जुड़ेगा प्रशासन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

Uncategorized (37) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2980) कुमाऊँ (279) खेल-जगत (48) गढ़वाल (466) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (448) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In