• मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड में आयुर्वेद को नई उड़ान, किच्छा में AIIA स्थापना की तैयारी तेज..

Admin by Admin
2026-08-03
in Uncategorized
0 0
0
धराली आपदा के बाद राज्य सरकार सतर्क, स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजी..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whats App

उत्तराखंड में आयुर्वेद को नई उड़ान, किच्छा में AIIA स्थापना की तैयारी तेज..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा और शोध को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राज्य सरकार ने कुमाऊं क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए केंद्र सरकार के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखा है। प्रस्तावित संस्थान के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म को चुना गया है, जहां लगभग 50 एकड़ विवाद रहित भूमि उपलब्ध कराई गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हाल ही में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उत्तराखंड में एआईआईए की स्थापना की आवश्यकता और राज्य की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटचा से राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह करते हुए बताया कि सरकार संस्थान की स्थापना के लिए सभी आवश्यक संसाधन और आधारभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। ऋषिकेश विश्वभर में योग की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है, जबकि राज्य में आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शिक्षा का मजबूत नेटवर्क पहले से मौजूद है। ऐसे में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत को आधुनिक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं और उच्चस्तरीय शोध का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के अनुसार, संस्थान के लिए चयनित खुरपिया फार्म की भूमि सभी निर्धारित मानकों पर खरी उतरती है और किसी भी प्रकार के विवाद से मुक्त है। यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे और हवाई संपर्क जैसी सुविधाओं से जुड़ा हुआ है, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

सरकार ने यह भी तर्क रखा कि प्रस्तावित स्थल के निकट भविष्य में विकसित होने वाले एम्स सैटेलाइट सेंटर की वजह से यह क्षेत्र आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेद के समन्वित मॉडल के रूप में विकसित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों संस्थान एक-दूसरे के पूरक रूप में कार्य करते हैं तो शोध, उपचार और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। बता दे कि इससे पहले राज्य सरकार की ओर से हरिद्वार स्थित गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज को उन्नत कर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। हालांकि, उस प्रस्ताव को आयुष मंत्रालय की स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। इसके बाद सरकार ने नए सिरे से कुमाऊं क्षेत्र में संस्थान स्थापित करने की योजना तैयार की और किच्छा स्थित खुरपिया फार्म को सबसे उपयुक्त स्थान के रूप में चिन्हित किया। यदि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो उत्तराखंड में आयुर्वेद चिकित्सा, उच्च शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में रोजगार, स्वास्थ्य अवसंरचना और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। यह संस्थान प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद और समेकित चिकित्सा के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

 

 

 

Tags: breakingnewshindinewsuttarakhandnewsuttarakhandpageमुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
Previous Post

देश के 13 राज्यों के 49 श्रद्धालुओं के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा का आठवां जत्था रवाना..

Admin

Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

Uncategorized (33) अपनी बात (11) उत्तराखंड (2893) कुमाऊँ (279) खेल-जगत (47) गढ़वाल (465) जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट (21) देश-दुनिया (446) पर्यटन (53) वायरल वीडियो (5) संस्कृति (4) सरकारी योजनाएँ (6)

Contact Details

Portal Name: uttarakhandpage

Name:  Ayush Raturi

Mobile:  7088882551

Email: uttarakhandpagenews@gmail.com

Address:  B-1 Block, H/N -142, First Floor Lane No 6, Mata Mandir Rd, Saraswati Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun.

  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

No Result
View All Result
  • #2408 (no title)
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • देश-दुनिया
  • संस्कृति
  • पर्यटन
  • खेल-जगत
  • अन्य
    • अपनी बात
    • वायरल वीडियो
    • जॉब्स एंड रिक्रूटमेंट
    • सरकारी योजनाएँ

Copyright © 2024 UTTARAKHAND-PAGE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In